अज्ञात वाहन ने कुचला, युवक की मौत

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत दक्ष होटल के पीछे अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नारायण चौधरी 50 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती शिव मंदिर तलैया रांझी ने सूचना दी कि वह अशोक टेंट हाउस में वेटर का काम करता है उसके अशोक टेंट हाउस का काम दक्ष होटल के पीछे लगा था.

जिसमें वह एवं उसकी पत्नी विद्या बाई और उसका सौतेला बेटा अनिल बेहना काम करने गये थे, काम से गुटका लेने उमरिया मोड की ओर जा रहे थे तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन का चालक दोनों को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये टक्कर मार दिया जिससे दोनों को चोटे आ गयी, स्थानीयजनों ने एम्ब्यूलेंस से रांझी अस्पताल भिजवाया जहॉ डाक्टर ने चैक कर उसके सौतेले लडके अनिल बेहना 35 वर्ष निवासी ग्राम औघट खपरी महाराजपुर मण्डला को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

अनियंत्रित कार नाले में गिरी

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर थाने के पास पुल के नीचे एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जाकर गिर गई। कार चालक और उसका साथी मौके से भाग गया। बताया जाता है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी जिसके चलते अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई थी गनीमत रही कि बड़ा हादसा […]

You May Like