
जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के बच्चा वार्ड स्थित नर्सरी वेटिंग रूम में गुुरूवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि जब आग लगी तब वेटिंग रूम में कोई मौजूद नहीं था । अग्नि हादसे से मौके पर अफरा-तफरी एवं भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। फायर बिग्रेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के मुताबिक नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के बच्चा वार्ड स्थित नर्सरी वेटिंग में 8 बजे पंखा में शॉर्ट सर्किट हुआ इसके बाद आग भडक़ गई। मामले की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा टल गया। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने बताया कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वेंटिंग रूम में लगे पंखो में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी जिस पर तुरंत ही काबू पा लिया गया ।
