लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख जब्त

बड़वानी, शादी-ब्याह का प्रलोभन देकर आम जनता से मोटी रकम वसुलने तथा षडय़ंत्रपूर्वक धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशों तथा एएसपी धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के विशेष मार्गदर्शन में चौकी बालसमुद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन गिरोह के दो फरार आरोपियों एक महिला एवं एक पुरुषए को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि फरियादी के साथ शादी का प्रलोभन देकर चांदी के आभूषण सहित 225000 की धोखाधड़ी कर ठगी करने के संबंध में नागलवाड़ी थाने पर प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों तरवर उर्फ तरुण पिता प्रकाश सांवले उम्र 32 वर्ष एवं सपना पति तरवर उर्फ तरुण सांवले उम्र 36 वर्ष दोनों निवासी ग्राम खेड़ी खुर्द डोंगरगांव थाना जैतापुर जिला खरगोन को गिरफ्तार किया। वहीं उनके कब्जे से नकद राशि 27000, चांदी की पायजेब एक जोड़ी, कीमत लगभग 5000 और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल कीमत लगभग 100000 कुल कीमत 132000 जब्त किया गया है।

इसके बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में षडृयंत्रपूर्वक प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई में इनका रहा योगदान

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकुमार पाटील, चौकी प्रभारी बालसमुद सउनि संजय शर्मा, मप्रआर हेमलता रोमड़े, प्रआर अमरसिंह मंडलोई, प्रआर गुलाबसिंह मंडलोई, चालक प्रआर प्रेमसिंह बघेल, आर मनोज बघेल, आर मोहन पाटीदार एवं साइबर शाखा से प्रआर योगेश पाटील का योगदान रहा।

Next Post

सर्व पितृ मोक्ष एवं शनिश्चरी अमावस्या पर नेमावर में आस्था का जनसैलाब

Sat Oct 10 , 2026
खातेगांव। सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या और शनिश्चरी अमावस्या के दुर्लभ महासंयोग में नेमावर में आस्था का सैलाब उमड़ा। इस अवसर पर मां नर्मदा के तटों पर शुक्रवार से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। हिंदू धर्म में सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या का विशेष महत्व है। इस […]

You May Like