जबलपुर: तिलहरी क्षेत्र स्थित विजन महल में तैनात महिला बाउंसर और उसके बच्चों के साथ सरेराह चार लोगों ने मारपीट कर अपशब्द बोले बल्कि धमाकी भी दी। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के अनुसार सपना स्वामी निवासी कैंट अपनी बड़ी बेटी तनिका और बेटे तनिष्क के साथ ड्यूटी के लिए विजन महल जा रही थीं।
जैसे ही वे चांदनी खान के घर के सामने पहुंचे, वहां मौजूद चांदनी खान, शरफराज, इशरत और मुन्नू ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। जब महिला के बेटे तनिष्क ने आरोपियों की बदतमीजी का विरोध किया और उन्हें तमीज से बात करने को कहा, तो आरोपी आक्रोशित हो गए। आरोपियों ने मां और दोनों बच्चों को घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान उनकी बेटी तनिका को चोटें आई हैं। आरोपी जाते-जाते उन्होंने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
