महज 2 घंटे के अंतराल में चोरों का धावा

सतना :महज 2 घंटे के लिए दरवाजे पर5 ताला लगाकर देवी दर्शन के लिए निकले थे कि इसी दौरान चोरों ने धावा बोल दिया. चोरों ने घर की आलमारी में रखे साढ़े 3 तालो सोने के आभूषण सहित तकरीबन 10 हजार की नकदी समेटी और भाग निकले. पीडि़त की शिकायत पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.शहर के टिकुरिया टाला क्षेत्र अंतर्गत हरिजन कालोनी के निकट रहने वाले संगम ताम्रकार रविवार की दोपहर लगभग 2 बजे घर से निकले.

घर के दरवाजे पर ताला लगाकर वे भटवारा स्थित भरजुना मंदिर में देवी दर्शन करने के लिए चले गए. लगभग दो घंटे बाद ही जब वे वापस लौटे तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त दिखाई दिया. जब उन्होंने जांच की तो मालुम हुआ कि जिस डिब्बे में साढ़े 3 तालो सोने के आभूषण और तकरीबन 10 हजार की नकदी रखी हुई थी वह खाली था. काफी खोजबीन करने के बावजूद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो फिर उन्होंने घटना की शिकायत कोलगवां थाने में की.

शिकायत मिलने पर कोलगवां थाने की टीम के साथ फिंगर प्र्रिंट एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया. पुलिस द्वारा घटना स्थल से आवश्यक साक्षय जुटाने के साथ ही आस पास के लोगों से पूछताछ भी की गई. इसी कड़ी में आस पास मौजूद सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी चोरों का पता लगाने का प्रयास शुरु कर दिया गया. पुलिस के अनुसार मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया है. साथ ही यह उम्मीद भी जताई गई कि जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा.

Next Post

डांडिया की खनक और गरबा की धुन पर झूमे नन्हें कदम

Mon Oct 19 , 2026
बुधनी। नवरात्रि पर्व के चलते नगर में इन दिनों भक्तिमय वातावरण बना हुआ है. मां दुर्गा की आराधना के साथ जगह-जगह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में वार्ड 12 में श्री शोभा इंटरनेशनल स्कूल में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया. रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, […]

You May Like