प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान: 83 लाख की ड्रग्स बरामद, पानी की मोटर में छिपा रखी थी एमडी

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान तेज करते हुए पिछले एक सप्ताह में विभिन्न जिलों में कार्रवाई कर 83 लाख रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए हैं। इन कार्रवाइयों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सबसे बड़ी कार्रवाई मंदसौर जिले में सामने आई, जहां कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500 ग्राम एमडी ड्रग्स और 500 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने मादक पदार्थों को पानी की विद्युत मोटर की बॉडी के भीतर छिपा रखा था ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। इस कार्रवाई में करीब 51.72 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई।

मंदसौर के भानपुरा क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर 27 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड और एक मोटरसाइकिल जब्त की। यह रसायन अवैध मादक पदार्थों के निर्माण में उपयोग किया जाता है। दोनों मामलों में कुल जब्ती 52.82 लाख रुपए से अधिक रही।

नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली से 30 प्लास्टिक कट्टों में भरा 6 क्विंटल 1 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया। जब्त वाहन और मादक पदार्थों की कीमत 22 लाख रुपए से अधिक बताई गई है।

इसके अलावा देवास, भोपाल, शिवपुरी और टीकमगढ़ में भी अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, गांजा, स्मैक और गांजे के पौधे जब्त किए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

 

 

Next Post

खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का नया फरमान, IPL सीजन के पीक पर आकर क्यों लेना पड़ा ये फैसला

Sat May 9 , 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के पीक पर जाकर खिलाड़ियों के लिए नई एडवाइजरी जारी कर दी है। इस नई एडवाडरी के मुताबिक अब किसी को भी होटल रूम में एंट्री नहीं मिलेगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन चल रहा है और इसी दौरान बीसीसीआई का एक […]

You May Like