ट्रक की टक्कर से पलटा ऑटो,चालक की मौत,अन्य यात्री भी हुए घायल

पांढुरना,भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम चिचखेडा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा सामने चल रहें मिनी आटो को टक्कर मारने से यह आटो पलट गया,जिससे वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई,वहीं ऑटो में सवार अन्य यात्री घायल हो गए,पुलिस द्वारा घटना के बाद से फरार ट्रक चालक की सरगर्मी से तलाश में जूट गई है।

नगरीय सीमा से लगे ग्राम चिचखेड़ा के पास भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रहे मिनी ऑटो क्रमांक एम एच 48 आर 0210 को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया,इस दुर्घटना में ऑटो चालक सहित इसमें सवार अन्य यात्री घायल हो गए,जिन्हें जन सहयोग से नगर मुख्यालय के शासकीय चिकित्सालय लाया,जहां आटो चालक ग्राम तिगांव निवास मोहम्मद शाहिद पिता अली मोहम्मद की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया,जिसकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई।

वहीं इस ऑटो में अन्य यात्रियों को मामुली चोट होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तो अन्य सभी को छुट्टी दे दी गई,लेकिन ग्राम सिताढाना निवासी शेषराव धुर्वे के सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट होने पर इन्हें नगर के ही शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर घटना के बाद से फरार इस ट्रक चालक की सरगर्मी से तलाश में जुट गई

Next Post

नशीली सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

Wed Jul 1 , 2026
रीवा,अमहिया पुलिस ने पानी के जार में नशीली कफ सिरप रख कर घूम-घूम कर बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की खमरिया हाउस नरेंद्र नगर के बगल में एक व्यक्ति अपने हाथ में हल्का नीला व जला […]

You May Like