एम्स भोपाल: 10 साल से काम कर रहे 260 कर्मचारियों को हटाया, ओपीडी के सामने नारेबाजी

भोपाल। एम्स में करीब दस साल से हाउसकीपिंग का काम कर रहे 260 कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में कर्मचारियों ने बुधवार को देर रात प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी एम्स के ओपीडी कार्यालय के सामने एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से एम्स में सेवाएं दे रहे थे। इनमें कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं, जो एम्स के शुरुआती दौर से ही यहां काम कर रहे हैं। अचानक काम से हटाए जाने के कारण उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

कर्मचारियों ने मांग की कि उन्हें दोबारा काम पर रखा जाए और वर्षों से किए जा रहे कार्य का अनुभव देखते हुए उनकी सेवाएं जारी रखी जाएं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनकी जगह नए कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है और इसके लिए करीब 1.50 लाख रुपए लिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। कर्मचारियों ने एम्स प्रशासन से मामले की जांच कराने और हटाए गए सभी कर्मचारियों को वापस काम पर लेने की मांग की है।

 

Next Post

शतक के जश्न को मैं अपने आप तक ही रखना चाहता हूँ: रोहित

Wed Sep 30 , 2026
गुवाहाटी, 30 सितंबर (वार्ता) अपना 35वां वनडे शतक बनाने वाले रोहित शर्मा ने शतक के जश्न पर कहा कि इसे वह अपने आप तक ही रखना चाहते हैं, यह व्यक्तिगत सेलिब्रेशन था। रोहित (101) ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में आठ विकेट की जीत के बाद कहा कि […]

You May Like