ओलंपिक 2028: क्रिकेट के क्वालीफायर मुकाबलों का ऐलान, बांग्लादेश और अमेरिका करेंगे मेजबानी

नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने रविवार को तीन बड़े टूर्नामेंटों – ओलंपिक 2028, वनडे वर्ल्ड कप 2027 और टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए क्वालीफायर मुकाबलों की घोषणा की है। आईसीसी के अनुसार, 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए क्रिकेट के क्वालीफायर मुकाबले बांग्लादेश और अमेरिका में आयोजित किए जाएंगे। पुरुष क्वालीफायर का आयोजन बांग्लादेश में 5 से 13 फरवरी 2028 तक होगा, जबकि महिला क्वालीफायर अमेरिका में 26 फरवरी से 5 मार्च 2028 तक खेला जाएगा।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 क्वालीफायर: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 10 टीमों के बीच होगी जंग, 23 मैच खेले जाएंगे

अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफायर मुकाबले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में फरवरी और मार्च 2027 में आयोजित किए जाएंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें पांच-पांच टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इन टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले जाएंगे। शीर्ष चार टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। क्वालीफायर जीतने वाली टीम सीधे वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में जगह बनाएगी, जबकि बाकी तीन टीमें सुपर सीरीज में भाग लेंगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2028 क्वालीफायर: 16 टीमें 31 मैचों में करेंगी मुकाबला, ग्रुप चरण और नॉकआउट मुकाबलों से होगा फैसला

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए भी क्वालीफायर मुकाबलों की घोषणा की है। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जो 2028 की शुरुआत में होने वाले मुकाबलों में कुल 31 मैच खेलेंगी। 16 टीमों को चार-चार टीमों के चार ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप चरण के बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे। क्वालीफायर से कुल आठ टीमें 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। ओलंपिक क्वालीफायर की तरह ही इस टूर्नामेंट में भी ग्रुप चरण और फिर नॉकआउट मैचों के जरिए अंतिम फैसला होगा।

Next Post

पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की विस्तारवादी सोच को क्षेत्रीय संघर्ष का मुख्य जिम्मेदार ठहराया

Mon Nov 16 , 2026
वॉशिंगटन, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पश्चिम एशिया में जारी भीषण सैन्य और कूटनीतिक संकट के लिए सीधे तौर पर ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। वॉशिंगटन में आयोजित फेडरलिस्ट सोसाइटी के नेशनल लॉयर्स कन्वेंशन को संबोधित करते हुए रुबियो ने कहा कि तेहरान की क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाएं और विस्तारवादी […]

You May Like