पिता ने गला घोटकर की पुत्र की हत्या

उज्जैन। शराबी पिता से सोमवार-मंगलवार पुत्र का विवाद हो गया। पिता ने गला घोट कर हत्या कर दी और लाश को बाथरूम में बंद कर दिया। सुबह मामले का पता चलते ही पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया।

पंवासा क्षेत्र के रघुनंदन गार्डन के पीछे रहने वाले विशाल पिता रायसिंह सोलंकी 22 वर्ष का सोमवार सुबह घर की बाथरूम में शव पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे और गला दबाया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो मृतक विशाल के भाई सागर ने बताया कि सुबह विशाल घर में दिखाई नहीं दे रहा था। जब पिता से पूछा तो पिता बोले कि चल बताता हूं उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोला जहां विशाल मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। सागर ने पिता पर ही हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने विशाल की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाई और पिता की तलाश कर कुछ देर बाद ही राउंडअप कर लिया। पोस्टमार्टम के दौरान विशाल के मामा दिनेश ने बताया कि भांजा विशाल और उसका पिता राय सिंह मिस्त्री का काम करते थे। जीजा शराब पीने का आदी है आए दिन बहन सावित्रीबाई से मारपीट करता रहता था। जीजा और बहन के बीच होने वाले विवाद में विशाल द्वारा बीच बचाव किया जाता था। रात में भी जीजा राय सिंह शराब पीकर आया था जिसका पुत्र विशाल से विवाद हो गया। इसके बाद राय सिंह ने पत्नी और बड़े बेटे को घर से निकाल दिया। वहीं रात में विशाल की हत्या कर दी। पंवासा थाना प्रभारी गमर सिंह मंडलोई के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किया जाना सामने आया है जिसके चलते पिता के खिलाफ हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पिता को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Next Post

सादलपुर के बदमाशों ने लूटा था रुपयों से भरा बैग

Tue Feb 10 , 2026
उज्जैन। फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लूट की वारदात का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा खुलासा किया गया। बदमाश सादलपुर धार के रहने वाले हैं। लूट को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया था वही चौथा साथी ने रैकी की थी, पुलिस ने बदमाशों को रिमांड पर लेकर […]

You May Like