
रीवा,अमहिया पुलिस ने पानी के जार में नशीली कफ सिरप रख कर घूम-घूम कर बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की खमरिया हाउस नरेंद्र नगर के बगल में एक व्यक्ति अपने हाथ में हल्का नीला व जला रंग का पानी का जार लिये है जिसमे कोरेक्स रखे हुए है.
वही पर पुलिया के पास बैठा है कोरेक्स बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहुंची तो उक्त व्यक्ति नरेन्द्र नगर खमरिया हाउस के बगल में बनी पुलिया के पास खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा जाकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मयंक मिश्रा उर्फ अमन गौतम पिता कृष्ण कुमार गौतम उम्र 24 वर्ष निवासी सुंदर नगर बोदाबाग थाना विश्वविद्यालय का होना बताया. आरोपी के कब्जे से नशीली कफ सिरप जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
