
मंडला। थाना बिछिया पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामला सिझौरा से चोरी गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल से जुड़ा है, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने संदेही रॉकी उर्फ योगेश गायकवाल और शिवचंद उइके को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंडला, बालाघाट और सिवनी जिले में 11 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूली। आरोपियों ने रोड किनारे व सुनसान स्थानों से ताले तोड़कर वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों से 6 बाइक जब्त की हैं, जबकि शेष की तलाश जारी है। गिरोह के सदस्यों के खिलाफ पहले भी चोरी सहित कई अपराध दर्ज हैं।
होंडा शाइन (MP 51 MH 4742), पल्सर एनएस (MP 51 ZD 0836), होंडा एक्टिवा (MP 51 ZA 9644), पल्सर (MP 20 NM 6520), होंडा शाइन (MP 51 MH 6752), बजाज सीटी 100 (MP 51 MK 4403)।
गिरफ्तार आरोपी: शिवचंद उइके (20), रॉकी उर्फ योगेश गायकवाल (19), राहुल कसार (22) व आनंद सारथी (24)।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भीष्म तिवारी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
