दिव्या देशमुख ने झोंगयी को हराकर पहली बार शतरंज विश्वकप के फाइनल में किया प्रवेश

बातुमी (जॉर्जिया) 24 जुलाई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय मास्टर दिव्या देशमुख ने चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त तान झोंगयी को हराकर फिडे महिला शतरंज विश्वकप के फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है।

19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने बुधवार को खेले गये फिडे महिला विश्वशतरंज कप के सेमीफाइनल के दूसरे गेम में पूर्व विश्व चैंपियन चीन की झोंगयी टैन को हरा दिया और मैच 1.5-0.5 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

इससे पहले भारतीय खिलाड़ी दिव्या ने दूसरी वरीयता प्राप्त झू जिनर और अपनी उच्च रैंकिंग वाली हमवतन हरिका द्रोणावल्ली को हराया था। फिडे ओलंपियाड में व्यक्तिगत और टीम स्वर्ण पदक जीतने के एक साल बाद, दिव्या का विश्वकप फाइनल तक का सफर उनके अब तक के शानदार करियर में एक और उपलब्धि है। इस जीत के वह अगले साल होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है।

महिला विश्वकप के तीसरे संस्करण में, इस टूर्नामेंट में 15वीं वरीयता प्राप्त दिव्या अब इसकी सबसे कम उम्र की फाइनलिस्ट हैं। वह नूरग्युल सलीमोवा से एक साल छोटी। दिव्या, सलीमोवा के साथ महिला विश्वकप फाइनल में जगह बनाने वाली एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स खिलाड़ी भी बन गई हैं।

इस साल की शुरुआत में विश्व चैंपियनशिप में जू वेनजुन से हारने वाली झोंगयी के लिए यह विश्वकप के सेमीफाइनल में लगातार तीसरी हार है। प्रतियोगिता के पहले दो संस्करणों में वह क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रही थीं।

Next Post

लंदन में प्रवासी भारतीयों के स्वागत से मोदी अभिभूत, स्टार्मर के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

Thu Jul 24 , 2025
लंदन / नयी दिल्ली 24 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों की चार दिन की यात्रा के पहले चरण में बुधवार देर रात ब्रिटेन की राजधानी लंदन पहुंच गये जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   श्री मोदी गुरुवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर […]

You May Like