बर्मिंघम, 14 जुलाई (वार्ता) जो रूट (नाबाद 76) और लियाम डासन (68) ने बेहतरीन अर्धशतक बनाते हुए इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पहले वनडे में मंगलवार को नाजुक स्थिति से उबारकर 47.5 ओवर में 258 रन के लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया।
पहले भारतीय तेज गेंदबाजों गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाते हुए इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 107 रन कर दिया। लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने आखिर में चार विकेट लेकर इंग्लैंड को 258 रन पर ढेर कर दिया, इंग्लैंड ने 30 रन जोड़कर अपने अंतिम चार विकेट गंवाए।
इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी मुख्यत: तीन चरणों में रही। पहले सलामी बल्लेबाज़ों ने पहले छह-सात ओवर में काफ़ी अच्छा संयम दिखाते हुए अटैक किया। लेकिन उसके बाद उन्होंने गुच्छों में विकेट गंवाया। 107 के स्कोर पर छह विकेट गिर चुके थे। हालांकि उसके बाद जो रूट और डॉसन के बीच शतकीय साझेदारी हुई और परिणाम यह रहा कि उनकी टीम 260 के करीब पहुंचने में सफल रही जो इस पिच पर अच्छा स्कोर है। भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ों ने पहले कमाल की गेंदबाज़ी की। उसके बाद अक्षर पटेल ने चार विकेट झटक कर इंग्लैंड को 280 तक नहीं पहुंचने दिया।
इंग्लैंड की टीम 258 रन पर ऑलआउट हो गई, लेकिन मेज़बान टीम ने अच्छी वापसी की। बैटिंग करने का फ़ैसला करने के बाद, नई गेंद के ख़िलाफ़ ओपनर्स के लिए शुरुआत मुश्किल रही क्योंकि कई बार गेंद बल्ले से नहीं लग पाई। हालाँकि, ओपनर्स पावरप्ले में बिना आउट हुए 51 रन बनाने में कामयाब रहे। गुरनूर बराड़, जिन्होंने अपने पहले दो ओवरों में 26 रन दिए थे, ने ज़बरदस्त वापसी करते हुए एक ही ओवर में इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स को आउट कर दिया। ब्रूक के क्रीज पर आने के बाद गिल ने जसप्रीत बुमराह को गेंद सौंपी और भारत के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ ने इंग्लैंड के कप्तान को स्लिप में कैच आउट करवा दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी एक ही ओवर में जोस बटलर और सैम करन को आउट करके इस सफलता में योगदान दिया और इंग्लैंड ने महज़ 80 रन के स्कोर पर ही अपने आधे विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद रूट और डासन ने सातवें विकेट के लिए 134 गेंदों पर 121 रन की शतकीय साझेदारी की।अक्षर पटेल ने अंतिम चार विकेट निकालकर इंग्लैंड को 258 रन पर रोका।
अक्षर ने 62 रन पर चार विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने 50 रन पर दो विकेट, गुरनूर बराड़ ने 61 रन पर दो विकेट, बुमराह ने 31 रन पर एक विकेट और शिवम दुबे ने 27 रन पर एक विकेट लिया।
