फर्जी दस्तावेज के आधार पर लोन प्राप्त करने के मामले में ईओडब्ल्यू ने पांच के खिलाफ दर्ज किया मामला

रीवा, रीवा में फर्जी दस्तावेज झूठी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर 31.50 लाख रूपये का बैंक लोन हासिल करने के मामले में ईओडब्ल्यू रीवा ने पांच लोगो के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है. आईस्क्रीम फैक्ट्री लगाने के नाम पर पीएमएफएमई योजना अन्तर्गत सबसिडी प्राप्त करने के उद्देश्य से लोन लिया गया था. सप्लायरों के सांठगांठ से पूरे खेल को अंजाम दिया गया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रकोष्ठ मुख्यालय भोपाल में कल्पना गुप्ता प्रोपराइटर कल्पना उद्योग एवं उनके पति संदीप गुप्ता के विरुद्ध धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा व्यंकट रोड रीवा से लोन प्राप्त किए जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत सत्यापन पश्चात् कल्पना गुप्ता एवं उनके पति संदीप गुप्ता द्वारा पीएमएफएमई योजना (प्रधान मंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना) के तहत शासन से मिलने वाली सबसिडी की राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से सप्लायरों से सांठ-गांठ कर आपराधिक षडय़ंत्र रचते हुए झूठी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर पंजाब नेशनल बैंक शाखा व्यंकट रोड रीवा से आइस्कीम उद्योग हेतु राशि रुपए 31,50,000/- का लोन प्राप्त किया गया एवं आइस्कीम फैक्ट्री स्थापित न की जाकर राशि का दुरुपयोग किया गया है. प्रथम दृष्टिया अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपीगण कल्पना गुप्ता प्रोप. कल्पना उद्योग जिला रीवा, संदीप गुप्ता पिता मथुरा प्रसाद गुप्ता, रुपेश कुमार सिंह प्रोपराइटर रुद्रांश इलेक्ट्रिक एण्ड मशीनरी, संतोष कुमार वर्मा प्रो. ओरबिन्दो टेक इन्फा, अंकिता सिंह प्रो. ओरबिन्दो टेक इन्फा एवं अन्य संबंधित के विरुद्ध धारा 318(4), 61 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

पांच के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया

ईओडब्ल्यू एसपी डा. अरविंद सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आईस्क्रीम फैक्ट्री के लिये पीएमएफएमई योजना के तहत फर्जी दस्तावेज एवं झूठी रिपोर्ट के आधार पर 31.50 लाख का लोन हासिल किया गया. लेकिन कहीं भी फैक्ट्री नही लगाई गई. सप्लायरों सहित पांच लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है. पूरे मामले की जांच चल रही है.

Next Post

फिट होने के बाद ब्राइडन कार्स को इंग्लैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया

Tue Jul 14 , 2026
बर्मिंघम, 14 जुलाई (वार्ता) तेज़ गेंदबाज़ ब्राइडन कार्स को भारत के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के बाकी मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। 30 साल के कार्स कलाई और कोहनी की चोट के कारण बाहर चल रहे थे, लेकिन हाल ही में डरहम के लिए तीन […]

You May Like