इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और उससे डेढ़ लाख रुपए लेने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि 28 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि शिव शक्ति नगर निवासी प्रवेश मंडलोई उम्र 27 साल से उसकी दोस्ती हो गई थी.
आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और इसी झांसे में कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कर्ज चुकाने का बहाना बनाकर उससे करीब 1 लाख 50 हजार रुपए भी ले लिए. बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया और रुपये लौटाने से भी मना कर दिया. शिकायत के आधार पर एमआईजी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
