परीक्षा के तनाव में छात्रा ने खाई मेहंदी, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

छतरपुर:परीक्षा के तनाव के चलते 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार को घर में रखी निशा मेहंदी खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल छतरपुर रेफर किया गया। फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।
जानकारी के मुताबिक छात्रा का गुरुवार को भूगोल विषय का पेपर था, जिसमें वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। पेपर बिगड़ने के कारण वह काफी तनाव में आ गई थी। शनिवार को उसका हिंदी का पेपर भी होना था, जिसकी चिंता उसे लगातार परेशान कर रही थी। इसी मानसिक दबाव में उसने घर में रखी निशा मेहंदी का सेवन कर लिया।

मेहंदी खाने के कुछ समय बाद ही छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उसकी जान बच गई और अब उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। अस्पताल में भर्ती होने के कारण छात्रा शनिवार को अपना हिंदी का पेपर नहीं दे पाएगी, जिससे परिजन उसकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

Next Post

शिवपुरी में मकान, दुकान और गोदाम भीषण आग, छज्जे में साड़ी बांधकर नीचे उतरा परिवार

Sat Mar 14 , 2026
शिवपुरी:करैरा नगर में नया बस स्टैंड स्थित कनकने वस्त्रालय के मकान, दुकान और गोदाम में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि मकान और गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गया. जबकि दुकान को कुछ हद तक बचा लिया गया. घटना में किसी प्रकार की जनहानि […]

You May Like