इंदौर: नगर निगम द्वारा आज अवैध कॉलोनी विकास के तहत रिमूवल कार्रवाई की गई। निज़ाम रिमूवल दस्ते 5 हजार वर्गफुट पर बने चार मकानों को हटाने की कार्रवाई की।।
में शहर में अवैध कॉलोनी निर्माण पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज जोन क्रमांक 21 वार्ड क्रमांक 79 के अहीर खेड़ी में निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी पर रिमूव्हल कार्रवाई की गई।
कॉलोनी सेल सहायक यंत्री टीना सिसोदिया एवं भवन अधिकारी प्रभात तिवारी ने बताया कि जोन क्रमांक 21 वार्ड क्रमांक 79 के अंतर्गत अहीर खेड़ी में अवैध कॉलोनी कर किए जा रहे निर्माण कार्य पर रिमूव्हल कार्रवाई की गई। भवन स्वामी राम परमार, पंकज पंवार, सोनू जायसवाल एवं गगन परिहार के लगभग 5000 वर्गफुट में अवैध निर्माण कर अलग-अलग 04 भवन बना लिए थे, उक्त भवनों पर रिमूव्हल कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में भवन अधिकारी प्रभात तिवारी, भवन निरीक्षक विशाल सिंह कालोनी सेल सहायक यंत्री टीना सिसोदिया, सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे, रिमूव्हल स्टाफ एवं अन्य उपस्थित थे।
