एक्सीडेंट में दो दोस्तों की मौत, एक ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में मरीमाता चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी. हादसे में राज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल उसके दोस्त नंदकिशोर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला.सत्यसाईं कॉलोनी में रहने वाली राज पिता रवि उम्र 28 साल अपने दोस्त नंदकिशोर सोलंकी के साथ एक्टिवा से जा रहा था.

मरीमाता चौराहे के पास सड़क पार करते समय कार नम्बर एमपी 09 बीआर 8494 ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि राज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. राज ओवन बनाने का काम करता था, जबकि नंदकिशोर सब्जी बेचने का काम करता था. हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया. घटना से नाराज लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी. सूचना पर पहुंची बाणगंगा पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में इंदौर को दूसरा स्थान

Mon Sep 7 , 2026
इंदौर: को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मिला देश में दूसरा स्थान महापौर पुष्यमित्र भार्गव आयुक्त क्षितिज सिंघल और स्वच्छता प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने पुरस्कार ग्रहण किया।स्वच्छता के क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद अब इंदौर ने देश में वायु गुणवत्ता सुधारने के मामले में भी अपनी खास पहचान […]

You May Like

मनोरंजन