इंदौर: को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मिला देश में दूसरा स्थान महापौर पुष्यमित्र भार्गव आयुक्त क्षितिज सिंघल और स्वच्छता प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने पुरस्कार ग्रहण किया।स्वच्छता के क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद अब इंदौर ने देश में वायु गुणवत्ता सुधारने के मामले में भी अपनी खास पहचान बनाई है।
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के परिणामों में शहर को देश के शीर्ष तीन शहरों में दूसरे स्थान पर जगह मिली है। आधिकारिक परिणामों की घोषणा आज नई दिल्ली में हुए एक विशेष समारोह के दौरान की गई।महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और स्वच्छता विभाग के प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने लिया पुरस्कार।
