खाता किराए पर दिया, साइबर ठगी का पैसा खपाने में इस्तेमाल

इंदौर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराकर उसमें ठगी की रकम मंगवाने के मामले में तुकोगंज पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बैंक खाते को म्यूल अकाउंट के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था.मामला रेसकोर्स रोड स्थित आईडीएफसी बैंक की शाखा के एक खाते से जुड़ा है. जांच में खाते के लेनदेन की पड़ताल के दौरान अशोक नगर, एरोड्रम निवासी उमेश लालवानी की भूमिका सामने आई.

उमेश ने अपने साथी ऋषि ठाकुर के साथ मिलकर बैंक खाते को साइबर अपराधियों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया. खाते में साइबर ठगी से जुड़ी रकम का लेनदेन किया. दोनों ने संगठित तरीके से खाता उपलब्ध कराया था, जिसके बदले उसे म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया. मामले में तुकोगंज पुलिस ने उमेश लालवानी और ऋषि ठाकुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब खाते में हुए लेनदेन और साइबर ठगी की रकम से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है.

Next Post

एयर इंडिया के नये सीईओ गेब्रेमरियम ने संभाला कार्यभार, चंद्रशेखरन ने सुरक्षा पर फोकस को बताया अहम

Mon Sep 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी (सीईओ) अधिकारी तेवोल्दे गेब्रेमरियम ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। टाटा समूह और एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन निवर्तमान सीईओ और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैंपबेल विल्सन ने टाउनहॉल में श्री गेब्रेमरियम का […]

You May Like

मनोरंजन