भोपाल। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर भोपाल के आरिफ नगर में पूर्व विधायक आतिफ अकील द्वारा रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इफ्तार कार्यक्रम में रोज़ेदारों के साथ मिलकर रोज़ा खोला गया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। इफ्तार के बाद सभी ने देश और प्रदेश में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआ की।
