कागजों में सिमटकर रह गया रेन बसरा, नपा ने बनाई थी योजना नहीं उतर सकी धरातल पर 

ब्यावरा। बाहर से आने वाले यात्रियों को नाममात्र शुल्क पर ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा नगर पालिका परिषद स्तर पर रेन बसेरा का निर्माण करने की योजना बनाई गई, नगर में भी योजना के तहत रेन बसेरा बनाने हेतु प्रक्रिया शुरु हुई किंतु यह धरातल पर नहीं उतर सकी और कागजों में ही योजना ने दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार शासन की योजना अनुसार पहले जिला मुख्यालय पर रेन बसेरा का निर्माण किया जाना था किंतु बाद में प्रत्येक नगर पालिका परिषद स्तर पर रेन बसेरा का निर्माण करने का निर्णय लिया गया. ब्यावरा में भी स्थानीय बस स्टेण्ड परिसर में रेन बसेरा का निर्माण करने की योजना तैयार हुई. सूत्रो के अनुसार वर्ष 2019 के दौरान रेन बसेरा के लिए 30 से 32 लाख रुपये की राशि भी शासन की और से प्राप्त होना बताया जाता है.

जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी थी

जानकारी के अनुसार नगर में रेन बसेरा के लिए बस स्टेण्ड परिसर में जगह देखी गई थी किंतु बाद में पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां रेन बसेरा का निर्माण नहीं हो सका. इस तरह जगहाभाव के कारण रेन बसेरा धरातल पर नहीं आकर कागजों में ही सिमट कर रह गया.

हर दिन सैकड़ो यात्री आते-जाते है

ब्यावरा नगर से होकर दो राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग गुजर रहे हैै. यहां का बस स्टेण्ड भी अंतर्राज्यीय बस स्टेण्ड है, जिसके चलते बस स्टेण्ड पर बड़ी तादाद मेें यात्री बसों का आना-जाना होता है. सैकड़ो की संख्या में यात्री यहां आते है, अनेक यात्रियों को रात्रि में रुकना पड़ता है ऐसे में उन्हें महंगा किराया देकर किसी लॉज या फिर धर्मशाला में रुकना पड़ता है, किंतु आर्थिक रुप से कमजोर यात्रियों के लिए ऐसी जगह पर रुकना मुश्किल भरा होता है, यदि नगर में रेन बेसरा का निर्माण होता है तो यात्रियों को काफी सुविधा होकर नाममात्र के शुल्क पर उनको रात्रि में ठहरने की सुविधा का लाभ मिल सकेगा.

Next Post

छत्तीसगढ़ की 15 कोयला खदानों की नीलामी पर कांग्रेस हुआ हमलावर

Sun Nov 23 , 2025
रायपुर, 23 नवंबर 2025 (वार्ता) केंद्र सरकार द्वारा देशभर की 41 कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया फिर से शुरू करने की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गर्मा गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस फैसले को पर्यावरण और जनहित के खिलाफ बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज की है। कांग्रेस […]

You May Like