
मदनमहल थाने में हुई एफआईआर
जबलपुर। सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 38 लाख रूपये नगद और सोने चांदी के जेवरात खुर्दबुर्द करने का मामला सामने आया है। मदनमहल पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक आदित्य मिश्रा पिता रूद्र प्रताप मिश्रा 30 वर्ष निवासी आस्था अपार्टमेंट राइट टाउन थाना मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिता रूद्र प्रसाद मिश्रा एंव बहन प्रियंका मिश्रा के साथ रहती है। सन् 2021 में शादी हुई उसी दरमियान पूजा दुबे ने बताया की आकाश नेमा जो नरसिंहपुर का रहने वाला है एंव फैमिली मेंबर की तरह है और सरकारी नौकरी लगवाता है उसी दरमियान आकाश नेमा का घर में आना जाना रहता था। आकाश नेमा द्वारा 6 अप्रैल 22 को आकाश नेमा घर आस्था अपार्टमेन्ट पहुँचकर संविदा वर्ग शिक्षा-2 में सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। 38 लाख रूपये की राशि का स्थानांतरण सरकारी नौकरी उसकी एंव पूजा दुबे की लगाने के लिये गया। घर के पुस्तैनी सोने की ज्वेलरी को एस.बी.आई. बैंक शाखा गोटेगाँव में जाकर गोल्ड लोन के लिए पिता रूद्र प्रसाद एंव प्रियंका मिश्रा द्वारा सौपा गया जो पुस्तैनी ज्वेलरी नकली होना पाया गया उसके बाद पिता रूद्र प्रताप मिश्रा द्वारा कहा गया की शादी के जेवर कँहा है उन्हे भी चैक करवा लो तब वे पूजा दुबे और पिता रूद्र प्रताप मिश्रा एंव बहन प्रियंका मिश्रा साथ में शादी के सोने के जेवर लेकर सुहागन आभूषण के सामने स्थित ज्वेलरी शाप में चैक करवाये जो नकली सोने की ज्वेलरी निकली।
