दो स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर मिले शव

सतना : सतना-मैहर और सतना-रीवा मार्ग पर रेलवे ट्रैक पर 1-1 व्यक्तियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पोड़ी मैहर से होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना रेल कर्मचारी द्वारा मैहर कोतवाली में दी गई. जिसके आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मर्चुरी में भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 30 वर्ष के आस पास है और उसके हाथ में धनु लिखा हुआ है. हलांकि पुलिस द्वारा मृतक के संबंध में पूछताछ की गई कि फिलहाल कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका. जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा आस पास के थानों में जानकारी भेजने के साथ ही सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

इसी तरह सतना-रीवा रेलवे ट्रैक पर सकरिया रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की घटना सामने आई. घटना की सूचना मिलने पर बाबूपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मर्चुरी में भेज दिया. पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या ट्रेन से गिरकर मौत होने का मामला नजर आ रहा है. लेकिन विस्तृत पोस्टमार्टम होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Next Post

मंदिर में घुसा अनियंत्रित बल्कर, 1 की मौत

Mon Jan 19 , 2026
सतना :जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उचेहरा-करहीखुर्द मार्ग पर पपरेंगा के निकट हुए हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. घटना अनियंत्रित बल्कर के मंदिर से जा टकराने के कारण होना बताया गया. पुलिस द्वारा बल्कर चालक को हिरासत में ले लिया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार […]

You May Like