मंदिर में घुसा अनियंत्रित बल्कर, 1 की मौत

सतना :जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उचेहरा-करहीखुर्द मार्ग पर पपरेंगा के निकट हुए हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. घटना अनियंत्रित बल्कर के मंदिर से जा टकराने के कारण होना बताया गया. पुलिस द्वारा बल्कर चालक को हिरासत में ले लिया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद एक बल्कर उचेहरा क्षेत्र में स्थित रामपथ गमन मार्ग बाईपास पर पहुंच गया. बताया गया कि कुछ देर तक बल्कर को वहीं खड़ा रखने के बाद चालक द्वारा फोन कर अपने रिश्ते के भाई को वहीं भी बुला लिया.

बल्कर चालक और उसका रिश्ते का भाई दोनों ने कुछ समय बिताया और दोनोंं फिर बल्कर में बैठ गए. इसी दौरान बल्कर चालक के रिश्ते के भाई ने वाहन की चाबी ले ली और स्वयं चालक की सीट पर बैठ गया. जिसके बाद वह बल्कर को लेकर उचेहरा करहीखुर्द मार्ग पर चलने लगा. बताया गया कि अनाड़ी होने के कारण बल्कर मार्ग पर चलते ही लहराने लगा. बल्कर जैसे ही उरदना पंचायत के अंतर्गत पपरेंगा गांव के निकट पहुंचा. वैसे ही अचानक अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे स्थित शिव मंदिर से जा टकराया. तेज गति से मंदिर से टकराने के कारण बल्कर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दब गया. जिसकी चपेट में आकर वाहन चला रहा व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल हो गया. जबकि बगल में बैठे बल्कर चालक को सामान्य चोट ही आई.
 दो क्रेन की ली गई मदद
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची उचेहरा पुलिस द्वारा केबिन में फंसे व्यक्ति को बाहर निकालने के प्रयास शुरु कर दिए गए. लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर 2 क्रेन बुलानी पड़ी. क्रेन द्वारा खींचे जाने पर किसी तरह घायल व्यक्ति को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया. जहां पर जांच करने पर उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान जितेंद्र कोल पिता जयकरण उम्र 40 वर्ष निवासी पपरेंगा कोलान बस्ती के तौर पर हुई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा बल्कर चालक को हिरासत में ले लिया गया

Next Post

रोहित पर विवादित कमेंट करना कोच को पड़ा भारी

Mon Jan 19 , 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्हें अच्छी शुरुआत मिली। राजकोट वनडे के बाद टीम इंडिया के कोच के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने […]

You May Like