नशे से दूरी ही आत्मनिर्भरता और सम्मान की कुंजी – एसपी

सीधी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में जिले के मूक-बधिर युवाओं के साथ विशेष जागरूकता संवाद आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने स्वयं साइन लैंग्वेज के माध्यम से मूक-बधिर युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अग्रदूत बनने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “नशा किसी की शारीरिक क्षमता को नहीं देखता। इसलिए हर युवा, चाहे वह किसी भी परिस्थिति में हो, को नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। नशे से दूरी ही सच्ची आत्मनिर्भरता और सम्मान की कुंजी है। इस दौरान मनीष द्विवेदी इंटरप्रेटर द्वारा पुलिस अधीक्षक की बातों को साइन लैंग्वेज के माध्यम से युवाओं तक पहुंचाया गया तथा युवाओं के सवालों, सुझावों और विचारों को भी पुलिस अधीक्षक एवं उपस्थित अधिकारियों के समक्ष साझा किया गया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी युवाओं एवं अधिकारियों ने नशामुक्त जीवन की शपथ ली तथा हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता कर “नशामुक्त सीधी” के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, रक्षित निरीक्षक वीरेन्द्र कुमरे सहित कार्यालयीन स्टॉफ एवं जिले के मूक-बधिर युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

अनुराग जैन नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

Wed Jul 22 , 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। वह पद भार ग्रहण करने की तिथि से इस पद का कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति […]

You May Like