खाद्य विभाग ने चेतकपुरी पेट्रोल पंप पर छापा मारा, सैम्पल लेकर जाँच के लिये भेजे

ग्वालियर। खाद्य विभाग की टीम द्वारा चेतकपुरी के समीप स्थित आरके फिलिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य विभाग की टीम ने इस पेट्रोल पंप पर उपलब्ध डीज़ल व पेट्रोल के स्टॉक का मिलान किया। साथ ही डेंसिटी का परीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पंप से पेट्रोल के 06 सैंपल लिए गए । पेट्रोल के सैंपल परीक्षण के लिए भोपाल लेब में भेजे जा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से इस पेट्रोल पंप पर खराब पेट्रोल मिलने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर खाद्य विभाग के दल द्वारा यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के लिये गई टीम में सहायक आपूर्ति अधिकारी व एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पूजा तोमर, सारिका कुशवाह, कुलदीप सिंह राजावत व प्रीति गुप्ता शामिल थीं।

Next Post

ग्वालियर में कट्टा अड़ाकर ऑटो पार्ट्स कारोबारी से लूट

Sat Jan 17 , 2026
ग्वालियर। दुकान बंद कर घर लौट रहे एक ऑटो स्पेयर पार्ट्स कारोबारी से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर मोबाइल और 32 हजार रुपए लूट लिए। बदमाश भागते समय कारोबारी की ई-स्कूटी की चाबी भी छीन ले गए। यह वारदात महाराजपुरा थाना क्षेत्र के एमेटी यूनिवर्सिटी के पास […]

You May Like