
सोयतकलां, 11 फरवरी. सोयत थाना क्षेत्र में शासकीय हाई स्कूल में एक शासकीय शिक्षक के द्वारा कक्षा 9 में पढऩे वाली नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत की. जब अन्य छात्रा ने सब देखा तो विद्यालय में चर्चा का विषय बन गया. बात नाबालिक छात्रा के घर तक पहुंची गई. शासकीय शिक्षक के द्वारा नाबालिग कक्षा 9 की छात्रा से अश्लील हरकत की बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई एवं उक्त शिक्षक ने अपनी हरकतों से गुरु शिष्य के पावन रिश्ते को शर्मसार कर दिया. शासकीय शिक्षक के द्वारा कक्षा 9 में पढऩे वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत का मामला जब परिजनों के सामने पहुंचा तो परिजन थाने पहुंचे एवं संबंधित आरोपित शासकीय शिक्षक के खिलाफ मामला पंजीकृत करवाया गया. थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित शासकीय शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा एवं पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है.
