एशियाई खेलों के आठवें दिन भारत की रिकर्व और मिश्रित कंपाउंड टीमें तीरंदाज सेमीफाइनल में

आइची-नागोया (जापान) 27 सितंबर (वार्ता) एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन रविवार को सुबह के सत्र में तीरंदाजी में भारत की रिकर्व और कंपाउंड मिश्रित टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचीं गई।

भारत के धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद ने क्वार्टर-फ़ाइनल में वियतनाम को 6-0 से हराकर रिकर्व मिश्रित टीम सेमीफाइनल में जगह बनाई। चिकीथा तनिपार्थी और साहिल जाधव की कंपाउंड मिश्रित टीम भी क्वार्टर-फ़ाइनल में कजाकिस्तान को 159-154 से हराकर सेमीफ़ाइनल में पहुँची।

एथलेटिक्स में भारत की मंजू रानी ने महिलाओं की मैराथन रेस वॉक 3:40:17 के समय के साथ छठे स्थान पर पूरी की, जबकि उनकी साथी प्रियंका गोस्वामी को 9 किमी के निशान पर अयोग्य घोषित कर दिया गया।

तीरंदाजी में भारत की कंपाउंड पुरुष और महिला टीमें पहले ही सेमीफ़ाइनल में पहुंच चुकी हैं।

एथलेटिक्स में भारत के तेजस्विन शंकर छह स्पर्धाओं के बाद 5270 अंकों के साथ डेकाथलॉन में सबसे आगे हैं, और दूसरे स्थान पर मौजूद जापान के चेन ज़िंगहुआ से 47 अंक आगे हैं। तेजस्विन ने 110 मीटर हर्डल्स में 14.33 का समय लिया और हीट में कुल मिलाकर तीसरे स्थान पर रहे, साथ ही 932 अंक हासिल किए।

बैडमिंटन में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद महिला डबल्स क्वार्टर-फ़ाइनल से बाहर। भारत की ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद महिला डबल्स क्वार्टर-फ़ाइनल में मलेशिया की दुनिया की नंबर 5 जोड़ी पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन से 2-0 (21-18, 21-9) से हार गईं। उनकी हार के साथ ही तीनों डबल्स इवेंट में भारत की चुनौती खत्म हो गई।

बैडमिंटन में मिश्रित युगल क्वार्टर-फ़ाइनल में कड़े मुकाबले के बाद तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला हारे। भारत की तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर-फ़ाइनल में चीन की दुनिया की नंबर 1 जोड़ी फेंग यानझे और हुआंग डोंगपिंग से कड़े मुकाबले के बाद 2-1 (21-14, 18-21, 21-18) से हार गईं।

बैडमिंटन में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने दुनिया की नंबर 1 जोड़ी के खिलाफ़ मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचाया

भारत की तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने चीन की दुनिया की नंबर 1 जोड़ी फेंग यानझे और हुआंग डोंगपिंग के खिलाफ़ मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर-फ़ाइनल मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया है। तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला पहला गेम 21-14 से हार गए थे, लेकिन दूसरा गेम 21-18 से जीत लिया।

सेपकटकरा में भारत महिला युगल ग्रुप का पहला मैच दक्षिण कोरिया से हारा। भारत को महिला डबल्स ग्रुप-स्टेज के अपने पहले मैच में दक्षिण कोरिया से 2-0 (15-8, 15-3) से हार का सामना करना पड़ा। वे आज सुबह 11:30 बजे ग्रुप बी के अपने अगले मैच में फिलीपींस का सामना करेंगे।

सर्फिंग: शिवराज बाबू पुरुषों के शॉर्टबोर्ड राउंड 3 में पहुंचे। भारत के शिवराज बाबू ने ईरान के दाऊद खादीर को दो वेव में कुल 8.96 (4.83 4.13) के स्कोर से हराकर पुरुषों के शॉर्टबोर्ड इवेंट के राउंड 3 में जगह बनाई। शिवराज अपने साथी खिलाड़ी किशोर कुमार के साथ शामिल हो गए हैं, जो पहले ही राउंड 3 में पहुंच चुके थे। इस तरह पुरुषों और महिलाओं के शॉर्टबोर्ड इवेंट में सभी चार भारतीय सर्फ़र आगे बढ़ गए हैं।

तीरंदाजी में भारत की कंपाउंड पुरुष और महिला टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप की भारतीय कंपाउंड महिला टीम ने राउंड ऑफ़ 16 में मंगोलिया को 238-223 से हराया और फिर क्वार्टर-फ़ाइनल में कज़ाकिस्तान को 233-230 से मात दी।

कुशल दलाल, साहिल जाधव और गणेश मणि रत्नम की पुरुष टीम ने राउंड ऑफ़ 16 में यूएई को 235-215 से और क्वार्टर-फ़ाइनल में भूटान को 235-232 से हराया। दोनों टीमें सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया का सामना करेंगी, और मेडल राउंड 30 सितंबर को होंगे।

सर्फिंग में कमाली प्रकाश और शुगर शांति गायेन महिलाओं के शॉर्टबोर्ड राउंड 3 में पहुंचीं। भारत की शुगर शांति गायेन और कमाली प्रकाश ने अपने-अपने हीट जीतकर महिलाओं के शॉर्टबोर्ड इवेंट के राउंड 3 में जगह बनाई। शुगर शांति ने 7.33 (3.83 3.50) का स्कोर करके चीनी ताइपे की चेन वान-यू (5.40 स्कोर) को हराया, जबकि कमाली ने 7.57 (4.17 3.40) का स्कोर करके सिंगापुर की कैमिली मैरी स्पैकारोटेला (4.50 स्कोर) को हराया।

 

 

 

Next Post

एशियाई खेलों में भारतीय घुड़सवासी टीम मामूली अंतर से पदक से चूकी

Sun Sep 27 , 2026
आइची-नागोया (जापान) 27 सितंबर (वार्ता) एशियाई खेल 2026 में भारत का घुड़सवारी टीम रविवार को बहुत कम अंतर से पदक से चूक गई। इसी के साथ एशियाई खेलों में भारतीय घुड़सवार दल का अभियान बिना पदक के समाप्त हो गया है। आज यहां हुए मुकाबले में भारतीय घुड़सवारी एथलीट पोडियम […]

You May Like