बम्होरी कला थाना क्षेत्र की चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, 4.54 लाख के जेवरात बरामद

टीकमगढ़। बम्होरी कला थाना क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। जेवरात की अनुमानित कीमत 4 लाख 54 हजार बताई गई।

जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि 19 दिसंबर

को ग्राम कपासी निवासी महेंद्र पिता मलखान राजपूत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महेंद्र ने बताया था कि 18 दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर खेत में पानी लगाने गया था। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। एक जांच टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कपासी के विजय सिंह राजपूत और राजबहादुर राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने फरियादी महेंद्र राजपूत के घर की छत के रास्ते घुस कर ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

Next Post

बिसनूर में नर्स के शासकीय आवास से घरेलू सामान एवं 10 हजार रुपए नकद चोरी

Sat Dec 20 , 2025
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम बिसनूर में नर्स के शासकीय आवास से अज्ञात चोरो ने घरेलु सामान एवं 10 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। गौरतलब है मासोद चौकी क्षेत्र में चोरी का सिलसिला जारी है पहले बिसनूर में पहले दुकाने, मंदिर एवं टेमू रनी बांध से किसानों की मोटर […]

You May Like