बिसनूर में नर्स के शासकीय आवास से घरेलू सामान एवं 10 हजार रुपए नकद चोरी

मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम बिसनूर में नर्स के शासकीय आवास से अज्ञात चोरो ने घरेलु सामान एवं 10 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। गौरतलब है मासोद चौकी क्षेत्र में चोरी का सिलसिला जारी है पहले बिसनूर में पहले दुकाने, मंदिर एवं टेमू रनी बांध से किसानों की मोटर पंप रात के अंधेरे में चोरी हो रहे हैं।पुसली निवासी प्रकाश मायवाड़ एवं बिसनुर निवासी उमेश मालवी की टेमुरनी डेम पर लगा मोटर पंप पिछले सप्ताह में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया। वहीं गुरुवार की रात बिसनुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स रुबीना मोटलानी के क्वार्टर को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रुबीना ने बताया कि बिसनुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आहते में बने फैमिली क्वार्टर में वह निवासरत है गुरुवार को ड्यूटी खत्म कर अपने ग्रह ग्राम मासोद चली गई थी।शुक्रवार को दोपहर ड्यूटी पहुंची तो क्वार्टर का ताला टूटा हुआ था सामान बिखरा पड़ा था गुरुवार शुक्रवार के दरम्यानी रात में चोरों ने स्टाफ नर्स के कमरे में धावा बोलकर गैस सिलेंडर कपड़े, राशन सहित रोजमर्रा में इस्तेमाल आने वाले सामान सहित 10 हजार नगदी लेकर फरार हो गए। अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर जांच की मांग की है।

Next Post

चार दिन बाद भी चितरंगी पुलिस का हाथ खाली, ज्वेलरी दुकान से चोरी का मामला

Sat Dec 20 , 2025
चितरंगी। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्थुआ बाजार में स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई 37 लाख रुपये की बड़ी चोरी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर वारदात को चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी […]

You May Like