17 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर। तिलवारा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने जोधपुर पड़ाव पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन से 17 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। बरामद शराब, वाहन और मोबाइल की कुल कीमत 19 लाख 12 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों

घनश्याम झारिया पिता सुखलाल झारिया, (29) निवासी ग्राम खैरी, थाना जबेरा, जिला दमोह वाहन चालक और सह आरोपी राहुल यादव पिता महेश यादव, ( 28) निवासी लालमाटी चांदमारी तलैया, थाना घमापुर, के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि यह शराब इतनी बड़ी मात्रा में कहां से लाई गई थी और इसे जबलपुर में किसे डिलीवर किया जाना था। इस अवैध नेटवर्क और बड़े सिंडिकेट का पता लगाने के लिए पुलिस अब आबकारी विभाग से भी संपर्क कर जानकारी जुटा रही है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगी जा रहीं हैं पूछताछ में नए खुलासे हो सकते हैं।

Next Post

नीदरलैंड्स ने जावी हर्नाडेज को बनाया राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का कोच

Thu Aug 13 , 2026
एम्स्टर्डम , 13 अगस्त (वार्ता) निराशाजनक फीफा विश्व कप के बाद रोनाल्ड कोमैन के इस्तीफे के बाद नीदरलैंड्स ने बार्सिलोना के महान खिलाड़ी जावी हर्नांडेज को राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया है । 46 वर्षीय ज़ावी, 2024 में बार्सिलोना के कोच पद से बर्खास्त किए जाने के […]

You May Like