
आइची नागोया, 29 सितंबर (वार्ता) भारत की किरण पहल, मचेत्तिरा राजू पूवम्मा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज ने महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल जीता।
उन्होंने फ़ाइनल में 3:29.69 का समय लिया। बहरीन ने 3:30.21 के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि चीन ने 3:31.02 के समय के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया।
आइची-नागोया 2026 में एथलेटिक्स में भारत का यह पहला गोल्ड मेडल है।
