विधायक गोपाल सिंह की पहल पर किसानों को मिलेगा मुआवजा

आष्टा। क्षेत्र के 300 ग्रामों के 85 हजार किसानों के खाते में 18 अक्टूबर को सिंगल क्लिक से खराब हुई सोयाबीन फसल का मुआवजा मिलेगा.

गौरतलब है कि अतिवर्षा के चलते किसानों की सोयाबीन फसल खराब हो गई थी. विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के निर्देश पर पटवारियों द्वारा गांव-गांव का निरीक्षण किया गया. ग्राम अरनिया गाजी में विधायक ने पटवारी द्वारा डाटा एकत्रीकरण कार्य की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने किसानों से चर्चा भी की. उन्होंने कहा कि कई ग्रामों में पहुंचकर किसानों के साथ खेतों में पहुंचकर खराब हुई फसलों का निरीक्षण किया तथा मौके से ही कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, बीमा अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर किसानों की खराब हुई फसलों की जानकारी दी एवं पीडि़त किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा मिले, बीमा मिले को लेकर निर्देश दिए.

18 अक्टूबर को जिले के बिलकिसगंज से मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लगभग 300 ग्रामों के 84 हजार से अधिक किसानों को खराब हुई सोयाबीन की फसल का मुआवजा उनके खातों में डालेंगे.

 

Next Post

विधायक राय ने दिव्यांगजनों से खरीदा सामान

Fri Oct 17 , 2025
सीहोर। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए गीता भवन परिसर में गुरूवार को लगाए गए हुनर से आत्मनिर्भरता शिविर के दौरान विधायक सुदेश राय ने स्टालों हुनरबाज स्वरोजगार से जुड़े दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए चित्रों, गुलदस्तों, दीपकों सहित अन्य सजावटी उत्पादों को खरीद कर दिव्यांगजनों का हौसला बढ़ाया. विधायक सुदेश राय […]

You May Like