
चितरंगी। सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने शुक्रवार को चितरंगी विधानसभा अंतर्गत ग्राम खम्हारडीह स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए कक्षाओं, परिसर की स्वच्छता और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक चर्चा भी की।
