जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्र में हाईवे और ट्राला में जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी भीषण रही कि हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और ट्राला का ड्राइवर स्टेयरिंग में फंस गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आ गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालने के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल भेजा गया, इसके बाद वाहनों को सड़क किनारे किया गया जिसके बाद ट्रैफिक चालू हो सका। टीआई बृजेश मिश्रा का कहना है कि रात्रि 9:00 बजे हाईवे और ट्राला में जोरदार टक्कर हुई थी, ट्राला का ड्राइवर स्टेरिंग में फंस गया था जिसे गंभीर चोटें आई उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल भेजा गया है।
