
सीधी।स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विकास मिश्रा के साथ विधायक सीधी रीती पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, वनमण्डलाधिकारी प्रीति अहिरवार तथा देव कुमार सिंह चौहान उपस्थित रहे।
