अशरफ अली
भोपाल: शहर के काजी कैंप रोड पर भोपाल टॉकीज से लेकर बाल बिहार काजी कैंप तक सड़क पर दोनों ओर बढ़ते अवैध अतिक्रमण ने यातायात और पैदल यातायात दोनों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। दुकानों, ठेलों और अस्थायी निर्माणों ने फुटपाथ और सड़क का बड़ा हिस्सा घेर लिया है, जिससे वाहन जाम की स्थिति में फंस जाते हैं। स्थानीय नागरिकों ने लगातार प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और सड़क को सुचारू करने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
यातायात पुलिस भी जाम और अतिक्रमण को नियंत्रित करने में कठिनाई महसूस कर रही है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो रोजमर्रा की आवाजाही और पैदल यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित होगी। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से अपील की है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर सड़क को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाए।
