रुपया 20 पैसे मजबूत

मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से शुक्रवार को रुपया 20 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 96.53 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 20 पैसे टूटी थी और 96.73 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये की शुरुआत आठ पैसे की गिरावट के साथ 96.81 रुपये प्रति डॉलर पर हुई और यही इसकी दिन का निचला स्तर रहा। बीच कारोबार में एक समय यह 96.31 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत भी हुआ, लेकिन अंत में 96.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में नरमी से रुपया मजबूत हुआ है। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज तीन प्रतिशत उतरकर 97.7 डॉलर प्रति बैरल रह गया। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल रहने से रुपये की बढ़त सीमित रही।

 

 

Next Post

ग्वालियर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध शराब जब्त

Fri Jul 24 , 2026
ग्वालियर। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए पांच प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई तथा हजारों किलोग्राम गुड़ लाहन […]

You May Like