खरगे, राहुल, प्रियंका ने मालवीय नगर अग्निकांड पर जताया शोक

खरगे, राहुल, प्रियंका ने मालवीय नगर अग्निकांड पर जताया शोक

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लगने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। कांग्रेस नेताओं ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव में पूरा सहयोग करने की अपील करते हुए सरकार से पीड़ित परिजनों को सहायता देने का भी आग्रह किया है। श्री खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मालवीय नगर में हुई दुखद अग्निकांड की घटना से वह अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों को समय पर तथा पर्याप्त मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने का आग्रह किया।

श्री गांधी ने कहा कि मालवीय नगर में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव योगदान देने की अपील की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। श्रीमती वाड्रा ने कहा कि मालवीय नगर के एक होटल में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु तथा 36 से अधिक लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की यथासंभव सहायता करने की अपील भी की है।

.....

Next Post

कृषि उपज मंडी में तुलाई न होने से भड़के किसान,जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Wed Jun 3 , 2026
दमोह। कृषि उपज मंडी में तुलाई कार्य ठप होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. गुस्साए किसानों ने नारेबाजी भी की.सूचना मिलते ही एसडीएम गंधर्व मौके पर पहुंचे और किसानों से संवाद किया.समझाइश के बाद जाम हटवाया गया.इस दौरान तहसीलदार राबिन जैन,टीआई देहात अमित गौतम, […]

You May Like