
जबलपुर। घमापुर के चुंगी चौकी मोड़ पर बाइक देखकर चलाने की नसीहत देने पर बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में एक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घमापुर के मयूर कला मंदिर के पास रहने वाला 41 वर्षीय विकास शर्मा अपनी बाइक रिपेयरिंग की दुकान बंद कर भाई के साथ घर लौट रहे था। रास्ते में लापरवाही से बाइक लहरा रहे आरोपी प्रथम और प्रवेश को उन्होंने संभलकर चलने को कहा। इसी बात पर आरोपियों ने चाकू से विकास के सिर पर और आशु की आंख के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बाद में आरोपियों ने तीन अन्य साथियों को बुलाकर भी मारपीट की। घमापुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
