बिजली चोरी जांच के दौरान मौत मामला: वीडियो सामने आया बदला घटनाक्रम, प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से उपभोक्ता की मौत

रीवा। रीवा में बिजली विभाग की विजलेंस टीम द्वारा बिजली चोरी के शक में की गई छापेमारी के दौरान बिजली उपभोक्ता की हुई मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है. जिस उपभोक्ता की मौत पर विजलेंस टीम पर धक्कामुक्की और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगे थे उसका वीडियो भी सामने आया है.

वीडियो में विजलेंस टीम के अधिकारी और उपभोक्ता साधारण तरीके से आपस में बातचीत करते नजर आ रहे है, इसी बीच उपभोक्ता अचानक से गस खाकर जमीन पर गिरता नजर आया और दोबारा नहीं उठा. प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक से उपभोक्ता की मौत का होना माना जा रहा है. दरअसल मामला रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमा गांव का है. बताया गया कि डोम गांव में गुरूवार की सुबह तकरीबन 11 बजे बिजली विभाग की संभाग स्तरीय विजिलेंस टीम बिजली चोरी के संबंध में निरीक्षण करने पहुंची थी. बताया गया कि यहां डोमा गांव निवासी बालेंद्र चतुर्वेदी के आवास पर जांच टीम ने कनेक्शन के संबंध में जानकारी ली और उपभोक्ता से बातचीत कर रहे थे तभी बालेंद्र अचानक से जमीन पर गिर गए और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हालांकि घटना की शुरुआत में मृतक के परिजनों ने विजिलेंस टीम पर उपभोक्ता के साथ धक्क मुक्की करने सहित मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन वीडियो आने के बाद यह साफ हो गया कि बातचीत के दौरान अचानक उपभोक्ता गिरा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई. पृथम दृष्टिया हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है.

Next Post

महामना मालवीय ने प्राचीन मूल्यों और आधुनिक आकांक्षाओं के बीच सेतु का काम किया: सीपी राधाकृष्णन

Thu Dec 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (वार्ता) भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का दृष्टिकोण दूरदर्शी था, जिनका दृढ़ विश्वास था कि भारत का भविष्य उसके अतीत को त्यागने में नहीं, बल्कि उसे पुनर्जीवित करने में है, उन्होंने भारत के प्राचीन मूल्यों और […]

You May Like