8.27 लाख की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार 

जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 41.35 ग्राम स्मैक कीमती 8 लाख 27 हजार रूपये की एवं 2 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त एक्सिस जप्त की गई‌।

टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवं माढोताल की संयुक्त टीम ने स्कीम नम्बर 65 निर्माणाधीन रोड ट्रांसफार्मर के पास बसा में घेराबंदी कर बिना नम्बर की सफेद एक्सिस से नेशनल हाईवे की ओर जाते ऋषभ सोनकर उर्फ बाबू सोनकर पिता राजेश सोनकर 23 वर्ष निवासी पेशकारी स्कूल के पास बड़ी ओमती को पकडा गया। संदेह होने पर पर एक्सिस की डिक्की खुलवाकर चैक करने पर पारदर्शी पन्नी में 41.35 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 8 लाख 27 हजार रूपये की रखी मिली‌। आरोपी की तलाशी लेने पर दो मोबाइल रखे मिला।

बबीता से खरीद हाईवे में बेचता था नशे की पुड़िया-

पुलिस ने आरोपी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के संबंध में पूछताछ की तो बबीता सोनकर निवासी भरतीपुर बड़ी ओमती के पास से लेकर हाईवे में स्मैक का नशा करने वालों को पुड़िया बनाकर बेचने के लिये एक्सिस में रखकर लेकर आना बताया। आरोपी ऋषभ सोनकर उर्फ बाबू सोनकर व बबीता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Next Post

गला रेतकर प्रेमिका को मौत के घाट उतारने वाला समीर हिरासत में, दूसरी जगह शादी तय होने से था नाराज

Sun Jan 25 , 2026
ग्वालियर। गिरवाई थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय निशा कुशवाहा की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी समीर को गिरफ्तार किया है। शादी कहीं और तय होने से नाराज समीर ने घर में घुसकर हत्या करना कबूल किया। आरोपी समीर और मृतक निशा के बीच लंबे समय […]

You May Like