लोकसभा में उठा नकली कफ सीरप का मामला

नयी दिल्ली, 03 दिसंबर (वार्ता) लोकसभा में बुधवार को नकली कफ सीरप का मामला उठाया गया और इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की गयी।

समाजवादी पार्टी के धर्मेन्द्र यादव ने शून्यकाल के दौरान नकली कफ सीरप का मामला उठाया और इससे जान के नुकसान पर चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल विशेषकर बनारस के आसपास जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ और भदोई में नकली कफ सीरप का पूरा रैकेट चल रहा है। बनारस सेंट्रर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह की नकली कफ सीरप की वजह से लगभग एक साल पहले मौत हो गयी थी। उनकी पत्नी भारती सिंह एक साल से बनारस में दर दर की ठोकरें खाती रही लेकिन किसी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब इस मामले को उठाया और मीडिया में आया तब प्राथमिकी दर्ज की गयी।

उन्होंने कहा कि नकली कफ सीरप की चपेट में सैकड़ों बच्चे जान गवां चुके हैं। वाराणसी के अंदर एक जाति विशेष का माफिया इस नकली सीरप के रैकेट चला रहे हैं। इस मामले में सरकार को जांच करवानी चाहिए और दोषियों को कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यहां से नकली सीरप सिर्फ वाराणसी नहीं बल्कि देश के दूसरे हिस्सों और विदेशों में भी आपूर्ति की गयी है जिससे लोगों के स्वास्थ्य खराब हुआ है।

Next Post

आने वाली पीढ़ियों के हितों की अनदेखी कर प्रकृति का अंधाधुंध दोहन कर रही सरकार : राहुल

Wed Dec 3 , 2025
नयी दिल्ली 03 दिसंबर (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी नीत सरकार पर अरावली पहाड़ियों पर प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार आने वाली पीढ़ियों के हितों की अनदेखी कर प्रकृति का अंधाधुंध दोहन कर […]

You May Like