खैरलांजी महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

खैरलांजी, वीरांगना रानी अवंतीबाई शासकीय महाविद्यालय, खैरलांजी में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री नीरज सिंह ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व ज.भा.स. अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश कटरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक, महाविद्यालयीन स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। अतिथियों एवं प्राचार्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देशभक्ति के प्रति संकल्पित रहने का संदेश दिया। मंच संचालन सुश्री शालिनी मेश्राम ने किया। इस अवसर पर NSS एवं रेड रिबन क्लब द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2026 के तहत पौधारोपण किया गया। प्राचार्य, अतिथियों, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम देशभक्ति एवं सामाजिक सहभागिता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Next Post

बीमारी प्रभावित ग्रामों में पेयजल स्रोतों का क्लोरीनीकरण जारी

Sat Aug 15 , 2026
बैहर, बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्रामों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांवों में स्थित हैंडपंप एवं अन्य पेयजल स्रोतों का नियमित रूप से क्लोरीनीकरण किया जा रहा है। विभागीय टीमों […]

You May Like