नीमच में 21 जून को होने वाली नीट पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

नीमच। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट -यू जी ) 2026 का आयोजन रविवार, 21 जून को दोपहर 2 बजे से सायं 5:15 बजे तक जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समयानुसार किया जाएगा। परीक्षा केन्द्र श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में 456 परीक्षार्थी ,दोपहर 02:00 से सायं 05:15 बजे तक परीक्षा में शामिल होंगे। स्वामी विवेकानंद पी.जी.कॉलेज नीमच,में 470 परीक्षार्थी दोपहर 02:00 से सायं 05:15 बजे तक इस तरह कुल 926 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में नीट परीक्षा की सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने अधिकारियों की बैठक में मंगलवार को तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में एसपी श्री राजेश व्यास, एडीएम श्री बीएस कलेश, केंद्राध्यक्ष डॉ.प्रशांत मिश्रा, श्री रामकुमार पेसिया, नगर समन्वयक श्री प्रियदर्शन गर्ग, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में निर्देश दिए गये है, कि परीक्षा केंद्रों पर अधीक्षण यंत्री, म.प्र.वि.वि.कं.लि.नीमच द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

एम्बुलेंस व्यवस्था:-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 21 जून को दोनों केंद्रों पर मय चिकित्सा स्टॉफ एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी।

फायर ब्रिगेड एवं पेयजल:- मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा आपातकालनी स्थिति से निपटने हेतु फायर ब्रिगेड एवं पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी।

यातायात व्यवस्था:-थाना प्रभारी, यातायात थाना नीमच द्वारा परीक्षा केंद्रों पर यातायात सुचारू रखा जाएगा।

इस परीक्षा में नगर समन्वयक श्री प्रियदर्शन गर्ग ने बताया, कि 21 जून को परीक्षार्थियों का केंद्रों पर प्रवेश प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगा और दोपहर 1.30 बजे तक ही प्रवेश का अंतिम समय रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र के साथ परीक्षार्थियों को एक पासपोर्ट साईज एवं एक पोस्ट कार्ड साईज फोटो तथा परिचय पत्र लाना अनिवार्य रहेगा। परीक्षार्थी कोई भी प्रतिबंधित सामग्री लेकर केंद्र पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को केवल पारदर्शी पानी की बोटल के साथ प्रवेश अनुमत रहेगा।

परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश: पृथक व्यवस्था: केंद्र पर महिला एवं पुरुष परीक्षार्थियों के प्रवेश की पृथक-पृथक प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सम्मानजनक फ्रिस्किंग: महिला परीक्षार्थियों की सम्मानजनक फ्रिस्किंग एवं मोबाइल आदि सामग्री रखने की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। फ्रिस्किंग प्रक्रिया महिला एवं पुरुष कर्मचारी द्वारा पृथक-पृथक की जाएगी।

आधारभूत सुविधाएं: सभी परीक्षा कक्षों में सी.सी.टी.व्ही., पर्याप्त प्रकाश, पंखे व कूलर की व्यवस्था रहेगी। पेयजल की उत्तम व्यवस्था एवं आपात प्रकाश के लिए जनरेटर सेट उपलब्ध रहेगें।

बैठक व्यवस्था: प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए एक कुर्सी-टेबल की व्यवस्था रहेगी। एक टेबल पर एक ही परीक्षार्थी बैठकर परीक्षा दे, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था: केंद्रों पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, लाइव सीसीटीवी निगरानी एवं एच.एच.एम.डी. के माध्यम से तलाशी की व्यवस्था की गई है। थ्री-लेयर सुरक्षा लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

Next Post

मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, दानपेटी उखाड़ ले गए चोर, चढ़ावे की राशि पर किया हाथ साफ

Tue Jun 16 , 2026
नीमच। शहर के केंट थाना क्षेत्र में स्थित श्री कुन्दकेश्वर महादेव वैभव सुखधाम मंदिर में मंगलवार दोपहर चोरी की वारदात सामने आने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। अज्ञात बदमाश मंदिर में रखी दानपेटी को ही उठाकर ले गए, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई नकद राशि रखी हुई थी।जानकारी के […]

You May Like