चंदाना अवैध शराब प्रकरण में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार

देवास। थाना कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन के प्रकरण में पुलिस ने पूर्व में 54 लीटर देशी शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। विवेचना के दौरान नकली शराब तैयार करने एवं उसके अवैध वितरण नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर प्रकरण में आबकारी अधिनियम की अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई गईं। इसी क्रम में फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।

पुलिस के अनुसार 26 अक्टूबर को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चंदाना में संदिग्ध मौतों की खबरों के बाद अजय उर्फ अज्जू राठौर, विनोद जायसवाल एवं रामेश्वर सोनगरा अपनी बची हुई शराब की खेप छिपाने के उद्देश्य से सफेद रंग की वरना कार से अम्बेडकर नगर रेलवे क्रॉसिंग की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कार को रोका गया। तलाशी में 6 पेटियों में कुल 300 क्वार्टर देशी मदिरा, कुल 54 लीटर शराब बरामद हुई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर शराब, वाहन एवं मोबाइल फोन विधिवत जब्त किया गया। विवेचना के दौरान नकली शराब तैयार करने के प्रयास तथा शराब के अवैध विक्रय एवं वितरण में अन्य सह-आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर धारा 42 एवं 49(क) आबकारी अधिनियम का इजाफा किया गया। विवेचना के आधार पर फरार आरोपी जितेंद्र मालवीय एवं राहुल गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ एवं अग्रिम विवेचना जारी है।

Next Post

कान्ह डायवर्सन में लापरवाही: ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

Thu Nov 26 , 2026
उज्जैन। कान्ह डाइवर्सन के काम में लापरवाही बरतने पर संबंधित ठेकेदार पर संभागायुक्त आशीष सिंह ने 10 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश कार्यपालन यंत्री को दिए हैं। लगभग 866 करोड़ की लागत से हो रहे कान्ह डायवर्जन कार्य की टाइमलाइन जून 27 निश्चित है। संभागायुक्त आशीष सिंह ने […]

You May Like