भोपाल का नया इतिहास लिखेगी जीआईएस: यादव

भोपाल, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के कैपिटल सिटी भोपाल में जीआईएस का आयोजन पहली बार हो रहा है। आने वाली 24 एवं 25 फरवरी भोपाल शहर के लिए एक नया इतिहास लिखने वाली है।

डॉ. यादव ने शनिवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के लिए चल रही व्यापक तैयारियों का मुआयना लिया। उन्होंने कहा कि हम सब अतिथियों और निवेशकों के स्वागत के लिए तैयार हैं । ये सिर्फ सरकार का नहीं, हम सबका आयोजन है। इसमें सबकी भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निवेशक हमारे विशेष मेहमान हैं, उनके स्वागत में हम कोई भी कमी नहीं रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने मानव संग्रहालय के सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण कर जीआईएस की तैयारियों का बारीकी से मुआयना किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम स्थल में आगमन से लेकर प्रस्थान तक की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के लिए जीआईएस परिसर में ही तैयार किए गए लाऊंज का मुआयना किया। इसके बाद कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए मुख्य सभागार (सबसे बड़े डोम) में पहुंचकर मंच, अतिथियों एवं निवेशकों के लिए बैठक व्यवस्था देखी। उन्होंने डोम में ही मंच के सामने निवेशकों के लिए आरक्षित सीटों पर स्वयं बैठकर दृश्य एवं श्रव्य व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

डॉ. यादव ने कहा कि विदेशों से आने वाली डेलीगेट्स के लिए अलग से बैठक व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में किसी भी तरह का तकनीकी व्यवधान न आने पाए। साउंड सिस्टम और बेहतर करें। पेयजल की भी समुचित व्यवस्था करें।

मुख्यमंत्री ने भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय और प्रमुख सचिव औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह कहा कि मानव संग्रहालय के आंतरिक परिसर का और अधिक सौन्दर्यीकरण किया जाए। यहां देर शाम तक इवेंट्स होने हैं, इसलिए पर्याप्त रौशनी, सूचना पट्टिकाएं और सुगम यातायात की व्यवस्था की जाए। किसी को भी परेशानी न हो। प्रमुख सचिव श्री सिंह ने मानव संग्रहालय के सम्पूर्ण परिसर में जीआईएस के मद्देनजर की गई सभी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी सहित व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

 

Next Post

ग्लोबल मंच से रोजगार सृजित होंगे- यादव

Sat Feb 22 , 2025
भोपाल, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि नई स्टार्ट-अप नीति बन जाने से जीआईएस-2025 प्रदेश को ग्लोबल स्टार्ट-अप हब के रूप में स्थापित करने का बड़ा अवसर साबित होगी। युवा उद्यमियों को ग्लोबल मंच मिलेगा और लाखों रोजगार सृजित होंगे। आधिकारिक जानकारी के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।