
छिंदवाड़ा। नगर निगम के महापौर विक्रम सिंह अहके ने सोमवार को भोपाल में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शहर में पूर्ण हुई 195 करोड़ रुपये की सीवेज परियोजना के लोकार्पण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
महापौर अहके ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से छिंदवाड़ा के नागरिकों को स्वच्छता, जल निकासी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने परियोजना के तकनीकी एवं सामाजिक महत्व की जानकारी देते हुए लोकार्पण के लिए तिथि निर्धारण का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहरी विकास और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि 195 करोड़ रुपये की इस सीवेज परियोजना का लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा, जिससे शहर को आधुनिक सीवेज प्रणाली का लाभ मिल सकेगा।
